फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लेखपालों का ऑनलाइन बहिष्कार, राजस्व कार्य अटके

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आठ सूत्री मांगों को लेकर नरवल तहसील के लेखपालों ने गुरुवार को ऑनलाइन कार्य का बहिष्कार किया। पोर्टल पर काम बंद रहने से आय, जाति और निवास प्रमाणपत्रों के साथ खेती-किसानी से जुड़े ऑनलाइन आवेदनों का निस्तारण प्रभावित रहा।
विज्ञापन

लेखपाल संघ शाखा नरवल के अध्यक्ष अनुपम पटेल ने बताया कि संघ के आह्वान पर तहसील के सभी लेखपाल ऑनलाइन कार्य से विरत रहे। मांगों का समाधान होने तक आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर को थाना दिवस में लेखपाल काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। 12 अक्टूबर को तहसील में रक्तदान शिविर और 14 अक्टूबर को बाइक रैली निकाली जाएगी। 17 अक्टूबर को तहसील मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 24 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन कार्य बंद रहने से लेखपालों की रिपोर्ट पर निर्भर प्रमाणपत्रों और राजस्व संबंधी आवेदनों के लंबित होने की आशंका है। इस दौरान संघ के मंत्री आशीष कुमार, शिखा सिंह, सुमित रजक और अतुल कुमार समेत कई लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें