कानपुर-आगरा हाईवे पर सड़क हादसा, एक घायल
- फोटो : गूगल
इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे हाईवे पर देर रात करीब 12 बजे सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक तेज रफ्तार पजेरो एक्सप्रेस वे पर घूम रही आवारा गाय को देख गाड़ी अनियंत्रित हो गयी।
कार गाय को टक्कर मारते हुए पलट गई और डिवाइडर से में जा घुसी। मौके से निकल रही गाड़ियों ने यूपीडा एंबूलेंस को फोन किया। मौके पर पहुंची एंबूलेंस ने चालक अमित व मेडिकल टेक्नीशियन हरगोविंद ने पहुंचकर घायल ललित कुमार यादव पुत्र शिवपाल सिंह निवासी लालपुर सतनी मैनपुरी को मौके पर ही उपचार कर किया। तब तक ललित के परिजन मौके पर पहुंचे और ललित को अपने साथ ले गए। गाड़ी में लगे एयरबैग खुलने के कारण ललित को कोई गंभीर चोट नही आयी।