फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Sun, 01 Mar 2020 01:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर जिले में एक सड़क हादसा हुआ। यहां बीमार पत्नी का उपचार कराने राठ कस्बा आ रहे युवक की बाइक में सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन


मझगवां थाने के धगवां गांव निवासी शिवकुमार (35) पुत्र मेहेर प्रकाश प्रजापति की पत्नी सरोज कुछ दिन से बीमार चल रही थी। रविवार सुबह शिवकुमार पत्नी को बाइक पर बैठाकर उपचार कराने कस्बे के अस्पताल आ रहा था।

गांव से निकलते ही सामने से आ रहे ट्रैक्टर व बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पत्नी को भी चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक गांव में ही साइकिल रिपेयरिंग की दुकान कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें