फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर मौरंग भरे ओवरलोड ट्रक का टायर फटने से मच गया हड़कंप, एक की मौत 

Mon, 04 Mar 2019 08:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
हमीरपुर हाईवे स्थित बेतवा पुल पर मौरंग भरे ओवरलोड ट्रक का अगला टायर फटने से कार से जा टकराया। हादसे में कार बेतवा पुल के नीचे नदी की रेत में जा गिरी। जिससे कार सवार गौतमबुद्ध नगर के चार व बुलंदशहर का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की मौत हो गई। अन्य घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


गौतमबुद्ध नगर के थाना जेवर के चरौली गांव निवासी कुलदीप दुबे ने बताया महोबा जिले के कबरई कस्बे में एक क्रशर खरीदा गया है। बताया इस क्रशर का सोमवार को उद्घाटन होना था। इसी समारोह में शामिल होने दिनेश (43) निवासी ग्राम चरौली, वेद प्रकाश (45) व गौतम सिंह (32) निवासी जेवर, मनोज (50) निवासी नंगला भटोला जिला जिला गौतमबुद्ध नगर, सुधीर (35) निवासी करैना थाना सुरजा जिला बुलंदशहर कार से कबरई जा रहे थे।

 
विज्ञापन

टायर फटने की आवाज से मची अफरातफरी

इन लोगों के साथी दूसरे वाहनों से भी थे। तभी शाम करीब चार बजे बेतवा पुल पर कबरई की ओर से आ रहे मौरंग भरा ओवरलोड ट्रक का अगला टायर फट गया। जिस पर ट्रक कार से जा टकराया। हादसे में कार पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नदी की रेत में जा गिरी। घटना की जानकारी होते ही राहगीर सहायता के लिए पुल के नीचे पहुंच गए। इसी बीच कोतवाल केपी सिंह के साथ यातायात पुलिस भी पहुंच गई।

सभी घायलों को प्राइवेट व पुलिस वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक एके सिंह ने घायल दिनेश को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज कर कानपुर रेफर कर दिया गया। इस मौके पर समाजसेवी भाजपा नेता राजीव शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अस्पताल में घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।  

घटना से हाईवे दो घंटे रहा जाम
हमीरपुर। घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक पुल के ऊपर ही खड़ा हो गया। उधर रेलिंग टूटने से ट्रैफिक पुलिस ने घेरा लगाकर वाहन चालकों को सचेत कर दूर से चलने की हिदायत देते रहे। इधर वाहनों की आवाजाही रुकने से पुल के दोनों ओर जाम लग गया। यातायात पुलिस ने क्रेन के जरिये खराब ट्रक को घटना स्थल से हटाकर हाईवे किनारे किया। तब करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें