यूपी के हरदोई जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई पिहानी मार्ग पर ग्राम बरगवां के निकट अनियंत्रित अल्टो कार 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में विशाल (20) पुत्र बड़के निवासी मिल कॉलोनी कोतवाली शहर को मृत घोषित कर दिया गया।
कार सवार अजीत (18) पुत्र शिवनारायण, सुंदरम (20 )पुत्र अनिल ,मोहित (19 ) पुत्र त्रिगुण और देवा (21)निवासी मिल कॉलोनी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। सुंदरम और मोहित की हालत गंभीर है। प्राथमिक जानकारी में पता चला है कि सभी लोग देवा के गांव हरियावा थाना क्षेत्र के उतरा गए थे। वहीं से वापस आते समय हादसा हुआ।