फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ के पहले स्नान के बाद ही खुल पाएंगी 21 टेनरियां, जांच के लिए गठित की गई हैं 2 टीमें

Fri, 28 Dec 2018 09:39 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
गंगा में प्रदूषण के मसले पर अलग-अलग मामलों में बंद 21 टेनरियाें को खोलने का कोई भी फैसला अब कुंभ के पहले स्नान (15 जनवरी) के बाद ही लिया जाएगा। यह भी कहा जा रहा है कि कानपुर जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। इसलिए स्नान की तारीख से पहले कुछ और टेनरियों की बंदी की जा सकती हैं। 
विज्ञापन


इस समय जाजमऊ में संचालित टेनरियों की संख्या 260 है। इसमें 21 टेनरियां दो दिन पहले बंद करा दी गईं हैं। इन टेनरियों में शासन के निर्देश के बावजूद 50 प्रतिशत से अधिक उत्पादन किया जा रहा था। टेनरियों की जांच के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। सुबह से लेकर देर शाम तक जाजमऊ के क्षेत्रों में नालों और टेनरियों की निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने भी शुक्रवार को जाजमऊ क्षेत्र में निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें