फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में भीषण सड़क हादसा, बाइक को बचाने में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, युवती की मौत, आठ घायल

Sun, 07 Mar 2021 12:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
बांदा जिले में कमासिन थाना क्षेत्र के पछौंहा गांव के पास बाइक सवार को बचाने में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इसमें दबकर युवती की दर्दनाक मौत हो गई। आठ अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक वृद्धा को हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक मन्नत पूरी होने पर कन्या भोज कराकर चित्रकूट से सभी घर लौट रहे थे। कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा गांव निवासी विनय कुमार यादव की मन्नत पूरी हो जाने पर शुक्रवार को वह परिवार के सदस्यों को ट्रैक्टर ट्रॉली में लेकर कन्या भोज कराने चित्रकूट गया था। शनिवार को सभी गांव लौट रहे थे।

तभी पछौंहा गांव के पास सामने आ गए बाइक सवार को बचाने में तेज रफ्तार ट्रैक्टर असंतुलित हो गया और ट्रॉली पलट गई। ट्राली के नीचे शोभावती (23) पत्नी विनोद कुमार यादव सहित रामाधार (60) पुत्र रघुराज, चुनिया (55) पत्नी रामाधार, राधा (15) पुत्री दुर्गा यादव, बेलपतिया (50) पत्नी रामसुमेर यादव, कमला (16) पुत्री बिंदा और पड़ोसी नत्थू साहू (50) व उसका पुत्र अभिलाष (18) दब गए।
विज्ञापन


सभी बीरा (कमासिन) गांव के हैं। परिजनों ने राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने शोभावती को मृत घोषित कर दिया। चुनिया की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।

मृतका के देवर विनय कुमार यादव ने बताया कि ट्रॉली में परिवार के लगभग 12 लोग सवार थे। अन्य को मामूली चोटें आईं। शोभावती की शादी चार साल पूर्व हुई थी। पति विनोद खेतीबाड़ी करता है। विनय का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें