फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसरा कॉलोनी में एक करोड़ से होगा विद्युतीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में बनी आसरा आवास कालोनी में एक करोड़ से विद्युतीकरण किया जाएगा। यहां पर एबीसी (एरियल बंच कंडक्टर) लाइन डाली जाएगी, वहीं सात ट्रांसफार्मर रखे जाने हैं। विद्युतीकरण होने के बाद गरीबों को आवास आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

अकबरपुर में रूरा रोड पर आसरा आवास फ्लैट योजना में करीब 40 करोड़ से 888 आवास बनाए गए हैं। करीब दो हजार से अधिक लोगों ने आवास आवंटन के लिए आवेदन किया है। जरूरी संसाधनों की कमी के चलते आवास आवंटन रुका है। परिसर गहराई वाला है। इसकी ऊंचाई और बाउंड्री वॉल बनाने का काम बाकी है। जलापूर्ति के लिए टंकी बन चुकी है।
अब बिजली आपूर्ति की कवायद हो रही है। विद्युतीकरण के लिए करीब एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव मंजूर किया गया है। कुल सात ट्रांसफार्मर रखे जाने हैं। शुक्रवार को अकबरपुर उपकेंद्र के जेई सत्यप्रकाश व टीजीटू कुलवंत ने विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया। जेई ने बताया कि लोहे के 24 पोल व सीमेंट के 200 खंभे लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

कॉलोनी के अंदर लगे खंभों पर एबीसी लाइन डाली जाएगी। फर्रुखाबाद की फर्म ने काम शुरू कर दिया है। कॉलोनी में निर्बाध जलापूर्ति की जा सके इसके लिए नलकूप संचालन को 63 केवी का स्वतंत्र ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। एक माह में काम पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें