फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ओमप्रकाश राजभर बोले- नूपुर व नवीन को जेल भेज देते तो हिंसा की घटनाएं नहीं होतीं

Sat, 11 Jun 2022 11:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि केंद्र सरकार नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल पर मुकदमा दर्ज करके उन्हें जेल भेज देती, तो यूपी में जो घटनाएं हुई हैं, वह नहीं होतीं। इसके बाद भी सरकार ऐसे लोगों को बचाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, साथ में प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार अर्कवंशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार यदि नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल पर मुकदमा दर्ज करके उन्हें जेल भेज देती, तो उत्तर प्रदेश में जो घटनाएं हुई हैं, वह नहीं होतीं। घटना की शुरुआत वहीं से हुई है। यह बात शनिवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान भारतीय सुहेल देव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके बाद भी सरकार ऐसे लोगों को बचाने में लगी हुई है। जिन्होंने भड़काऊ बयान दिए सरकार उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे, निर्दोषों को परेशान न किया जाए। महान दल को लेकर उन्होंने कहा केशव देव मौर्य ने एक नारा दिया था महान दल ने ठाना है और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है। हमारी मुलाकात हो जाएगी तो सब ठीक हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें