फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले-बदले दिखे राजभर के अंदाज, बोले- समाज के उद्धार के लिए एकजुटता जरूरी

Mon, 03 Jun 2019 03:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
पदाधिकारियों संग मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक रविवार को हरदोई जिले के अधिवक्ता भवन पुरानी तहसील संडीला में हुई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि समाज के उद्धार के लिए एकजुटता व सशक्तीकरण जरूरी है। मौके पर पार्टी की जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

विज्ञापन


उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को से कहा कि पार्टी कोई भी क्यों न हो, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को कभी हताश नहीं होना चाहिए। ऊर्जा हमेशा रहनी चाहिए। इस दौरान विजय सिंह अर्कवंशी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने के साथ कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें