कानपुर। ओलंपिक क्लब ने सदर्न क्लब को सात विकेट से हराकर प्रथम अनिल रावत स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध टूर्नामेंट में रविवार को सप्रू स्टेडियम शुक्लागंज में खेले गए फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए सदर्न क्लब ने 35 ओवर में सात विकेट पर 147 रन बनाए। शुभदीप आनंद ने 37 और कृष्णा बाली ने नाबाद 74 रन की पारी खेली। अनिकेत कुमार ने दो विकेट झटके।
निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए ओलंपिक क्लब ने 26.5 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत हासिल की। लक्ष्य यादव ने नाबाद 41, आकाशने 31, आयुष ने 26 रन का योगदान दिया। आदित्य दीक्षित और अक्षत श्रीवास्तव ने एक-एक विकेट लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए अनिकेत यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल मुकाबले के दौरान पूर्व रणजी खिलाड़ी राहुल सप्रू, परवेज अहमद, प्रेम कुमार, गौरव सोनकर, महेश पाल, नावेद आफाक और पुनीत झा सहित अनेक खेलप्रेमी मौजूद रहे।