फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में ब्रेकर पर बाइक से उछलकर गिरी वृद्धा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। हरदोई निवासी एक वृद्ध महिला अपने पौत्र के साथ मंगलवार को रसूलाबाद होते हुए रिश्तेदारी में जा रही थी। उसरी गांव के समीप ब्रेकर के चलते महिला बाइक से उछल कर गिर पड़ी। पौत्र जब तक उसे सीएचसी रसूलाबाद ले जाता तब तक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

हरदोई के बिलग्राम निवासी अनुज कुशवाहा अपनी दादी राजरानी (70) के साथ बाइक से रसूलाबाद क्षेत्र में पहाड़ीपुर के पास रिश्तेदारी में जा रहा था। उसरी गांव के समीप हनुमान मंदिर के निकट बने ब्रेकर में बाइक उछल जाने के कारण राजरानी उछलकर दूर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
राहगीरों ने सूचना 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल महिला को लेकर सीएचसी पहुंची। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। ईएमओ डॉ. रवि प्रकाश सोनी ने बताया कि मृतका के पौत्र अनुज कुशवाहा ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि दुर्घटना खुद की बाइक से होने के कारण परिजन शव को लेकर घर चले गए हैं। किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें