फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: वृद्ध की ट्रेन से कटकर हुई मौत, बेटे के घर से वापस जा रहा था गांव, परिजन बोले- पिता को कम सुनाई देता

Wed, 16 Oct 2024 01:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर कस्बे में एक वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक अपने बेटे के घर से गांव वापस जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर कस्बे से पैदल गांव वापस जा रहे वृद्ध की रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताते हैं कि वृद्ध को सुनाई नहीं देता था। इसी के चलते घटना हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

थानाक्षेत्र के पचखुरा बुजुर्ग  निवासी सुंदरलाल सोनकर (75) कस्बे के देवगांव रोड पर रह रहे अपने पुत्र रामप्रकाश के यहां आया हुआ था। मंगलवार की शाम करीब चार बजे यह गांव जाने के लिए घर से निकला था और पैदल ही गांव की ओर चल पड़ा।
सुमेरपुर व यमुना साउथ बैंक स्टेशन के मध्य रेलवे लाइन के 1357/16 किमी पर  जब वह पटरी पार करते समय वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका और इसकी उससे कटकर मौत हो गई। परिजन उसके गांव न पहुंचने पर परिजन इसकी तलाश करते रहे।

विज्ञापन

बेटे ने फोटो देखकर की पहचान
बुधवार को सुबह जब उसका पुत्र रामप्रकाश उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने गया, तो पुलिस ने एक वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत होने की जानकारी दी और शव की फोटो दिखाई। तब पुत्र ने इसे अपने पिता सुंदरलाल सोनकर के रूप में पहचान की।
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
उसने बताया कि पिता को कम सुनाई देता था। शायद इसी के चलते दुघर्टना के शिकार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक अपने पीछे दो पुत्रों व तीन बेटियों को रोता बिलखता छोड़ गया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें