फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सिलेंडर हादसे में झुलसे गृह स्वामी समेत दो की लखनऊ में मौत, अन्य चार का चल रहा है इलाज, हालत गंभीर

Wed, 16 Oct 2024 11:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: सुमेरपुर कस्बे में कन्या भोज की खीर बनाते समय सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई थी। हादसे में झुलसे गृह स्वामी समेत दो की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, अन्य चार का इलाज जारी है।
विज्ञापन
hamirpur cylinder accident (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में सुमेरपुर कस्बे के वार्ड नंबर तीन में कन्या भोज के लिए खीर बनाते समय सिलेंडर में  आग लग गई थी।  हादसे झुलसे गृह स्वामी समेत दो लोगों की केजीएमयू लखनऊ में मौत हो गई। चार अन्य झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

सुमेरपुर कस्बे में इमिलिया बाड़ा निवासी राजाराम प्रजापति के दरवाजे चार साल से देवी प्रतिमा की स्थापना की जा रही थी।10 अक्तूबर को अष्टमी पर राजाराम के घर के आंगन में कन्या भोज की तैयारी चल रही थी, तभी गैस सिलिंडर की पिनलॉक टूटने से चारों तरफ फैली गैस में आग लग गई थी।
इससे राजाराम की पत्नी तेजिया समेत कुल 11 लोग झुलस गए थे। सभी को पीएचसी से जिला अस्पताल और वहां से राजाराम समेत छह लोगों को कानपुर और उसके दूसरे दिन लखनऊ केजीएमयू रेफर किया गया था। केजीएमयू में  राजाराम (70) और सुनील (24) ने लखनऊ में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया
इसके अलावा संदीप कुमार, दुर्गेश कुमार, अभित कुनार और तिजिया की हालत गंभीर बनी हुई है। सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति में केजीएमयू लखनऊ पहुंचकर मृतकों के परिजनों को सांत्वना देते हुए शासन स्तर से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें