झींझक। झींझक रेलवे फाटक के पास गुरुवार की शाम डाउन लाइन की मालगाड़ी की चपेट में आकर वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के मुडेरा किन्नर सिंह गांव निवासी किसान कुंवर बहादुर (75) दो दिन पहले पुत्र ब्रजेंद्र के पास कानपुर गए थे। गुरुवार की शाम को कानपुर-टूंडला पैसेंजर से वापस झींझक स्टेशन पहुंचकर घर जाने के लिए मालभाड़ा की डाउन लाइन किनारे से रेलवे फाटक की तरफ आ रहे थे।
वह जैसे ही फाटक के पास पहुंचे, तभी डाउन लाइन की मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन वृद्ध को झींझक सीएचसी ले गए।
वहां डाक्टर ने कुंवर बहादुर को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र शैलेंद्र ने बताया कि पिता कानपुर गए थे। ट्रेन से उतर कर घर लौटते समय हादसा हो गया। एसएसआई राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जाएगी।