यूपी के हरदोई जिले में सीएम के दौरे से पहले आलाधिकारियों ने सभा स्थल से लेकर बाथरूम तक सब कुछ भगवामय कर दिया। बाथरूम में भगवा रंग के टाइल्स लगने की सूचना मिली। यह खबर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रही। लोगों ने अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रयाएं की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
बाथरूम में लगे भगवा कलर के टाइल्स
अमर उजाला द्वारा जिलाधिकारी से इस मामले में सवाल पूछे जाने के बाद रातों-रात टाइल्स बदल दिए गए। इस मामले में जिला अधिकारी ने संबंधित अफसर पर कार्रवाई की बात कही है। बाथरूम के भगवा रंग में रंगने की खबर सोशल मीडिया पर छायी रही।
विज्ञापन
3 of 4
भगवा कलर के टाइल्स लगाता मजदूर
आपको बता दें कि शनिवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर रसखान प्रेक्षागृह के अतिथि कक्ष के शौचालय में सरकारी विभाग के अधिकारियों ने भगवा रंग के टाइल्स लगवा दिए थे। बाथरूम में भगवा रंग के टाइल्स लगने की खबर की सूचना जनपद में आग की तरह फैल गई। यूं तो मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर प्रेक्षागृह की तस्वीर बिल्कुल बदल दी गई थी, लेकिन योगी आदित्यनाथ की नजर फॉल सीलिंग में लगी खराब लाइट पर पड़ गई।
उन्होंने पीछे बैठे बिलग्राम-मल्लावां के विधायक आशीष सिंह आशू को बुलाकर खराब फॉल सीलिंग दिखाई। उन्होंने आशू से कहा कि जरा इसके बारे में पता करके लखनऊ में बताना।