कोरोना वायरस के भीषण संक्रमण और लॉकडाउन के बीच आयुध उपस्कर निर्माणी (ओईएफ ) में विकसित किए गए 100 आइसोलेशन टेंट मेडिकल एम टू की पहली खेप बुधवार को ओडिशा रवाना कर दी। आयुध निर्माणी बोर्ड के महानिदेशक हरिमोहन ने कोलकाता से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टेंट लदे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ओईएफ के जनसंपर्क अधिकारी नोमान हाफिज ने बताया कि ओडिशा स्टेट मेडिकल कॉरपोरेशन की ओर से दस अप्रैल को एमटू टेंट का आर्डर मिला था। इसे चार दिन में ही पूरा कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस टेंट की खासियत यह है कि यह वॉटरप्रूफ है और अलग-अलग तापमान में भी किसी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी।