फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर आया ऑक्टेन-100 पेट्रोल: पहली बार होगी प्रीमियम ग्रेड पेट्रोल की बिक्री, कीमत उड़ा देगी होश

Fri, 09 Jul 2021 12:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पेट्रोल - फोटो : pixabay
विज्ञापन
कानपुर के हर्षनगर स्थित इंजीनियर सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप के टैंक में 12,000 लीटर ऑक्टेन-100 पेट्रोल भरा जा चुका है। मशीन का कैलिब्रेशन भी हो चुका है और ट्रायल भी सफल रहा है। अब ग्राहकों तक इस पेट्रोल को पहुंचाने के लिए बस शुभ मुहूर्त का इंतजार है।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप संचालक का कहना है कि निर्धारित समय में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुछ औपचारिकताएं इंडियन ऑयल की तरफ से शेष हैं और अच्छे समय का इंतजार है। उधर, इंडियन ऑयल भी कानपुर में ऑक्टेन-100 पेट्रोल की बिक्री के लिए उत्साहित है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नई मशीन के उद्घाटन के लिए कंपनी के बड़े अधिकारियों को बुलाने की तैयारी है। माना जा रहा है कि रविवार या सोमवार से पेट्रोल की बिक्री शुरू हो पाएगी। इसकी कीमत को लेकर अभी भी असमंजस है।

सिर्फ अंदाजा ही लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत 150 से 155 रुपये प्रति लीटर के आसपास होगी। चूंकि इसकी कीमत प्रतिनिधि निर्धारित होती हैं। कानपुर में इसकी बिक्री शुरू नहीं हुई तो कीमत का निर्धारण भी अभी तक हुआ नहीं है।

पेट्रोल एंड एचएसबी डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमशंकर मिश्रा बताते हैं कि हर्ष नगर में शुरुआत सफल रहने पर वीआईपी रोड या श्याम नगर स्थित एक और पेट्रोल पंप में इसकी बिक्री शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें