बेखौफ था बेशर्म कर्मचारी
छात्रा ने पुलिस को बताया कि बाथरूम का दरवाजा बंद था। साइड से आरोपी मोबाइल भीतर डालकर वीडियो बना रहा था। तभी वह छात्राओं ने उसे पकड़ लिया। छात्राओं ने शक जताया कि आरोपी ने इसी तरह कई छात्राओं के वीडियो बनाए होंगे।
दावा- दर्जनों अश्लील वीडियो मोबाइल में
हॉस्टल की छात्राओं ने बताया कि आरोपी का मोबाइल उन्होंने छीन लिया था, जिसमें दर्जनों अश्लील वीडियो थे। उसमें नहाते हुए कई छात्राओं के वीडियो शामिल हैं। एसीपी का कहना है कि मोबाइल को सील कर दिया गया है। फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा, जो डाटा डिलीट भी हुआ होगा उसे भी रिकवर कराया जाएगा।
जिम्मेदार हो गए फरार
एसीपी ने बताया कि मामले में आरोपी सफाई कर्मी व केयरटेकर मनोज पांडेय पर केस दर्ज किया गया है। जब छात्राओं ने हंगामा शुरू किया तो भनक लगते ही केयरटेकर फरार हो गया था। वार्डन भी गायब है। इसलिए पुलिस इन सभी पर शिकंजा कसेगी। जिस तरह की घटना हुई है, उसमें इन सभी को जिम्मेदार माना जा रहा है।
मामला बेहद गंभीर है, इसलिए तत्परता से कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एडीसीपी एंटी वूमेन क्राइम के नेतृत्व में टीम गठित की गई है, जो पूरे प्रकरण की जांच करेगी। विवेचना महिला इंस्पेक्टर ही करेंगी। जिनकी भी इसमें संलिप्तता होगी उस पर बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी। - आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर