इधर बुधवार को आरोपी बाबा ने महिला को फोन कर रसूलाबाद के कंहिजरी में मिलने के लिए बुलाया। महिला ने पूरी बात परिजनों को बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस पर सक्रिय पुलिस ने आरोपी को कहिंजरी से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को भेजा गया जेल
सट्टी थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला आया था। पीड़िता ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।