फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: दहेज ने मिलने पर दवा खिलाकर गिराया गर्भ, महिला की हालत बिगड़ी, ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 18 Jan 2023 05:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

कोतवाली क्षेत्र में दहेज के लिए महिला को जबरन दवा खिलाकर गर्भ गिरवाने का मामला सामने आया है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना में ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में दहेज के लिए ससुराल वालों ने जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। इससे महिला की हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बलखंडी नाका निवासी अर्सी फातिमा पुत्री रईस अहमद ने महिला थाना में तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी पिछले साल 24 नवंबर को बिसंडा थाना के बछौदा निवासी शकील खां के साथ हुई थी।
ससुराल वाले बुलेट और दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। मायके वालों ने किसी तरह 50 हजार रुपये दिए। इसके बाद भी ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए। नौ दिसंबर को उसने जांच कराई, तो गर्भवती होने की जानकारी हुई।

विज्ञापन

दबाव बनाने के लिए मायके वालों से फिर से दहेज की मांग करने लगे। नहीं मिलने पर खाना देना बंद कर मारपीट करने लगे। 10 दिसंबर को गर्भ गिराने के लिए पति, सास, ससुर व ननद ने जबरन दवा खिला दी। इससे हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

मायके वालों को जानकारी हुई, तो ससुराल से लाकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने पति शकील खां, ससुर अब्दुल रहमान, सास सायरा, ननद जरीना, नसरीन व रिश्तेदार रईस मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें