फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: महिला का बनाया अश्लील वीडियो, प्रवचन करने आया था बाबा, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Jan 2023 06:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सट्टी थाना के एक गांव में प्रवचन करने आए बाबा ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसको अकेले मिलने के लिए बुलाने लगा। पीड़िता ने परिवार को पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में सट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में भागवत कथा प्रवचन करने आए बाबा ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। बाबा ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू किया तब जानकारी हुई। पीड़िता की शिकायत कर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेजा गया है। सट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मध्यप्रदेश के मुरार थाना निवासी भगवताचार्य मुकेश गिरी बाबा 17 जनवरी को उसके गांव में भागवत कथा करने आया था।
अकेले मिलने का बना रहा था दबाव
इस दौरान बाबा ने उसे अकेले में बुलाकर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद अकेले मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर अश्लील फोटो और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दे रहा था। सट्टी थाना पुलिस ने आईटी एक्ट, अश्लीलता व छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

इधर बुधवार को आरोपी बाबा ने महिला को फोन कर रसूलाबाद के कंहिजरी में मिलने के लिए बुलाया। महिला ने पूरी बात परिजनों को बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस पर सक्रिय पुलिस ने आरोपी को कहिंजरी से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी को भेजा गया जेल
सट्टी थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला आया था। पीड़िता ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में  पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें