Kanpur News: मामले में सीएमएस का कहना है कि नर्सों की कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि नर्सों का मरीजों के साथ व्यवहार ठीक नहीं है। मरीजों से पैसे मांगने की भी शिकायत आई, जिसके बाद एक मामले में एक नर्स को ओटी इंचार्ज पद से हटा दिया। उनके लगाए आरोप निराधार हैं।
कानपुर में कांशीराम अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पर अस्पताल की नर्सों ने मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपर निदेशक को पत्र भेजा है। नर्सों का कहना है कि सीएमएस के बोलने का तरीका अच्छा नहीं है। बात-बात पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं।
विज्ञापन
अपर निदेशक डॉ. संजू अग्रवाल ने बताया कि हो सकता है शिकायत आई होगी लेकिन कुछ आवश्यक कार्य के चलते मुझे कार्यालय से बाहर जाना पड़ गया। पत्र पढ़कर ही आगे कुछ कर सकते हैं। वहीं, कांशीराम अस्पताल के सीएमएस डॉ. स्वदेश गुप्ता ने कहा कि नर्सों की कई दिनों से शिकायत मिल रही थी।
बताया जा रहा था कि नर्सों का मरीजों के साथ व्यवहार ठीक नहीं है। मरीजों से पैसे मांगने की भी शिकायत आई, जिसके बाद एक मामले में एक नर्स को ओटी इंचार्ज पद से हटा दिया। उनके लगाए आरोप निराधार हैं। पूरे मामले की जांच होनी चाहिए, जिससे सब कुछ साफ हो जाएगा।