जिला अस्पताल में भर्ती घायल सुरेश अरोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिला अस्पताल के एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) में रविवार रात स्टाफ नर्स के पति और एक अन्य युवक के बीच मारपीट हो गई। मारपीट से वार्ड में भगदड़ मच गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। स्टाफ नर्स के पति का आरोप है कि युवक उसकी पत्नी को परेशान कर रहा था। पीछा करते हुए वह रविवार की रात लखनऊ से अस्पताल पहुंच गया। जबकि युवक का आरोप है कि स्टाफ नर्स के पति ने उससे रुपये ले रखे हैं। रुपये न देने पड़ें इसलिए उसने उसे बुलाया और पीट दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लखनऊ के सरोजनी नगर एलडीए कालोनी निवासी शोभा शर्मा जिला अस्पताल के एनआरसी में संविदा पर स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत हैं। रविवार रात आठ बजे से उनकी एनआरसी में ड्यूटी थी। शोभा शर्मा के अनुसार, लखनऊ के एलडीए कालोनी निवासी सुरेश अरोड़ा उसका पीछा करते हुए अस्पताल पहुंच गया। उसने इसकी सूचना पति को दी।