फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बोट क्लब घूमने के लिए अब 30 रुपये कम देने पड़ेंगे, दरें घटाई; जानें अब कितनी चुकानी होगी कीमत

Thu, 07 Dec 2023 10:43 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर

सार

मार्निंग वॉकर के लिए प्रति माह के हिसाब से 150 रुपये शुल्क घटाया गया है। बोट क्लब की कई अन्य सुविधाओं के लिए भी शुल्क में कमी की गई है।
विज्ञापन
कानपुर बोट क्लब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा बैराज स्थित बोट क्लब के शुल्क में 30 रुपये की कमी की गई। यह कमी सुबह 9 से 11 बजे और शाम 6 से 8 बजे के बीच परिसर में घूमने के लिए की गई है। इसी तरह मार्निंग वॉकर के लिए प्रति माह के हिसाब से 150 रुपये शुल्क घटाया गया है। बोट क्लब की कई अन्य सुविधाओं के लिए भी शुल्क में कमी की गई है। यह फैसला गुरुवार को मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में लिया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बोट क्लब पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और क्रूज की सुविधा पर भी जल्द ही काम शुरू होगी। इसके लिए अधिकारियों की टीम को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। शिविर कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि बोट क्लब में हर आने वाले को यह महसूस होना चाहिए कि अब कानपुर पर्यटन आकर्षण शहर बन गया है। कहा कि प्रत्येक गतिविधि में सुरक्षा मानकों तथा गंगा नदी संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन पर भी ध्यान देना होगा।

सचिव जलक्रीड़ा नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि बोट क्लब पर राष्ट्रीय स्तर की जल क्रीड़ा के लिए भारतीय क्याकिंग / कैनोइंग एसोसिएसन के साथ वार्ता की गई है। नए वर्ष की शुरुआत में यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। बताया कि कानपुर से प्रयागराज तक गंगा वाटर रैली का आयोजन फरवरी में कराये जाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


इसके तहत उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज के जिला प्रशासन को पत्र भेजा जा चुका है। बताया कि 24 दिसम्बर को बोट क्लब के संचालन को एक वर्ष पूरा हो जाएगा। पहली वर्षगांठ पर रोमांचक आयोजन किए जाएंगे। मंडलायुक्त ने इसके लिए तीनों सचिवों से रूपरेखा तैयार करने को कहा। बैठक में नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन के अलावा केडीए सचिव शत्रोहन वैश्य, एडीएम सिटी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इस तरह घटाया गया बोट क्लब का शुल्क
- प्रातः 09 बजे से प्रातः 11 बजे तक तथा अपरान्ह 06 बजे से सायं 08 बजे तक टिकट दर 80 रुपये से घटाकर 50 रुपये किया।
-मार्निंग वाकर के लिये मासिक शुल्क 600 रुपये से घटाकर 450 रुपये अथवा प्रतिदिन 20 रुपये किया गया। यह शुल्क प्रातः 09 बजे तक मान्य रहेगा।
-08 व्यक्तियों के साथ प्री वेडिंग शूट हेतु शूट की दर 8000 रुपये से घटाकर 04 घंटे के लिये 3000 रुपये तथा 2 घण्टे के लिये 2000 रुपये तथा 04 घण्टे से अधिक समय के लिये 6000 रुपये किये गये।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें