कानपुर। आईटीआई में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अगस्त कर दी गई है। छात्र राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त सीटों पर सीधे दाखिला ले सकेंगे। इस संबंध में राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद ने मंगलवार को पत्र जारी कर नए निर्देश दिए हैं। अभी तक अंतिम तिथि 26 अगस्त थी।
अब कानपुर के सभी आईटीआई में भी 27 से से स्पॉट काउंसलिंग शुरू होगी। अभ्यर्थी संस्थान में जाकर उपलब्ध सीटों पर तुरंत प्रवेश पा सकेंगे। राजकीय आईटीआई संस्थान अपने पोर्टल पर रिक्त सीटों का विवरण प्रदर्शित करेंगे और सूचना पट पर भी इसे सार्वजनिक करेंगे। निजी संस्थानों को यह सुविधा दी गई है कि 27 अगस्त दोपहर 11 बजे से राजकीय आईटीआई के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची उनके लॉगइन आईडी पर उपलब्ध होगी। राजकीय और निजी आईटीआई को 30 अगस्त की रात 12 बजे तक प्रवेशित छात्रों का डाटा एससीवीटी पोर्टल (www.scvtup.in) पर वैरिफाई और फ्रीज करना अनिवार्य होगा। संवाद