अशोक नगर स्थित सेंट फ्रांसिस जेवियस इंटर कॉलेज में बास्केटबॉल प्रतियोगिता में विजेता कानपुर नगर
- फोटो : संस्थान
कानपुर। 69वीं मंडलीय विद्यालयीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता मंगलवार को अशोकनगर स्थित सेंट फ्रांसिस जेवियर्स इंटर कॉलेज में हुई। इसमें कानपुर के अलावा इटावा, औरैया, कन्नौज आदि जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जनपदीय क्रीड़ा संघ के कोषाध्यक्ष अजय पाठक ने किया।
प्रतियोगिता के बालिका वर्ग अंडर-14, 17 व 19 में कानपुर नगर विजेेता और कन्नौज उपविजेता रहा। बालक वर्ग अंडर-14 में कानपुर विजेता व कन्नौज उपविजेता रहा। अंडर-17 वर्ग में भी कानपुर विजेता और इटावा उपविजेता बना। अंडर-19 वर्ग में भी कानपुर ने बाजी मारी और कन्नौज दूसरे नंबर पर रहा। इस मौके पर संघ के सचिव नरेंद्र प्रताप सिंह, मंडलीय क्रीड़ा संघ के सचिव अनुराग मिश्रा, प्रमोद कुमार, जूलियस, वीनू जैकब, सत्य प्रकाश तिवारी, साउद अली, आशीष शुक्ला, संदीप वर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)