मेट्रो की कनेक्टिविटी भी घंटाघर की तरफ से होगी। सुतरखाने की तरफ का पार्सलघर तोड़ा जाएगा। एक प्लेटफार्म बनाया जाएगा। यह प्लेटफार्म नंबर 10 की तरफ होगा, जो प्लेटफार्म नंबर एक के दिल्ली साइड की तरफ है। जबकि 11 नंबर प्लेटफार्म के आगे हावड़ा क्रॉसिंग लखनऊ फाटक तक बनाया जाएगा।
सिटी साइड की तरह कैंट साइड से भी यात्री स्वचलित सीढ़ी के माध्यम से किसी भी प्लेटफार्म पर पैदल यात्री पुल से होकर आ जा सकेंगे। मार्च से यह सुविधा यात्रियों को मिलने लगेगी। -आशुतोष सिंह, निदेशक, कानपुर सेंट्रल