नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया करीब एक माह बाद शुरू होने के कारण छात्र-छात्राओंं को आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र की जरूरत पड़ेगी। यदि आप इंटरनेट यूज़र है। तो आप इन प्रमाणपत्रों के लिए आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिले के जन सुविधा केंद्रों पर सीधे आवेदन दिए जा सकते हैं। अनाधिकृत लोगों को प्रमाणपत्र बनवाने के लिए फॉर्म न दें। वह लोग आपको फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर दे सकते हैं। इससे बाद में उन फर्जी प्रमाणपत्रो से आपको दिक्कत हो सकती है।
ऑनलाइन प्रमाणपत्रों के आवेदान के लिए uponline.up.nic.in पर उपलब्ध लिंक सिटीजन सर्विस के माध्यम से आप अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है। इसके बाद पोर्टल पर एक नया पेज खुलेगा। इस पर आवेदक अपने सभी अनिवार्य और वैकल्पिक कॉलम भरेगा। इसमें लॉग इन आईडी, नाम, जन्म तिथि, पता, जिला, पिन कोड और मोबाइल नंबर शामिल हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद वन टाइम पॉसवर्ड (ओटीपी) के माध्यम से लॉग इन कर सकेगें। इसके बाद आवेदक ई फार्म में संबंधित जानकारी भरेगा।
ई फार्म भरने के बाद आवेदक को पोर्टल द्वारा एक यूनिक आवेदन संख्या मिल जाएगी। फिर सेवा शुल्क भुगतान लिंक पर क्लिक कर पेमेंट गेट वे पर किया जाएगा। ई डिस्ट्रिक मैनेजर संदीप यादव ने बताया कि 24 घंटे के अंदर पेमेंट गेट वे की मदद से सेवा शुल्क का भुगतान कर लिया जाए अन्यथा उसका आवेदन पूरा नहीं माना जाएगा। भुगतान के बाद एक यूनिक बैंक ट्रान्जेक्शन आईडी उपलब्ध करा दी जाएगी। आवेदन सुरक्षित करें लिंक पर जाकर आवेदन का पावती पत्र प्राप्त किया जा सकता है। सुरक्षित आवेदन के बाद आवेदक प्रमाणपत्र घर पर ही इंटरनेट पर डाउनलोड कर सकते है।