फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अब सर्किट हाउस, निरीक्षण गृह में ठहर सकेंगे आम लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अब सर्किट हाउस और निरीक्षण गृहों में आम लोग भी ठहर सकेंगे। अभी तक यह सुविधा केवल वीवीआईपी और आला अधिकारियों तक सीमित थी। नई व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू की गई है। बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन किया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से जारी वेबसाइट Guesthouses.uppwd.gov.in पर नागरिक किसी भी जिले में कमरा बुक करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जिलाधिकारी के पास भेजा जाएगा। हरी झंडी मिलने पर बुकिंग की पुष्टि होगी। बुकिंग के लिए दरें 500 रुपये से लेकर 3500 रुपये तक हैं। सरकार किफायती दरों पर बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगी। विदेशी पर्यटकों के लिए भी आकर्षक विकल्प उपलब्ध हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया से बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी। किराए के रूप में मिली धनराशि का को भवन की मरम्मत व रखरखाव में खर्च किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी, कानपुर परिक्षेत्र के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि सर्किट हाउस और निरीक्षण गृहों की ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है। जन सामान्य भी निर्धारित शुल्क देकर वहां ठहर सकते हैं।
विज्ञापन


श्रेणी बुकिंग दर (प्रति रात्रि)
सरकारी अधिकारी 500
विदेशी पर्यटक 3500
स्थानीय नागरिक 2500
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें