फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर भी 50 रुपये का प्लेटफार्म टिकट, इन छह स्टेशनों पर भी हुआ बदलाव

Tue, 09 Mar 2021 10:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट बिकने लगा है लेकिन इसकी कीमत 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दी गई है। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। कोरोना संक्रमण के बाद ट्रेनों के चालू होने पर स्टेशनों पर भीड़ कम करने के लिए पहले प्लेटफार्म टिकटों को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


अब प्रयागराज मंडल के सात रेलवे स्टेशनों पर इन टिकटों की बिक्री तत्काल प्रभाव से शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह व्यवस्था अस्थायी रूप से 30 जून तक लागू रहेगी। 22 मार्च 2020 से प्लेटफार्म टिकट का बिकना बंद हो गया था। प्लेटफार्म पर केवल कन्फर्म यात्रा टिकट वालों को ही प्रवेश मिलता था।

इधर हर रूट पर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन क्रमवार शुरू कराया जा रहा है और त्योहारी सीजन भी आने वाला है। कोरोना संक्रमण भी बढ़ रहा है। ऐसे में महंगे प्लेटफार्म टिकट की बिक्री शुरू करने का निर्णय लिया गया है ताकि स्टेशन पर भीड़ न होने पाए। सेंट्रल स्टेशन पर कैंट और सिटी साइड दोनों तरफ जनरल टिकट बिक्री काउंटरों पर ही प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री होगी। अभी तक देश में केवल मुंबई में 50 रुपये का प्लेटफार्म टिकट है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

इन स्टेशनों पर 50 रुपये का प्लेटफार्म टिकट
कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, मिर्जापुर, इटावा, टुंडला, अलीगढ़।

अब चलेगा ये खेल
अगर आप कानपुर से उन्नाव का टिकट जनरल टिकट घर से खरीदेंगे तो 30 रुपये का मिल जाएगा। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या आरक्षण केंद्र से कराने पर 15 रुपये आरक्षण शुल्क मिलाकर टिकट 45 रुपये का मिलेगा। प्लेटफार्म टिकट केसाथ अगर कोई यात्रा टिकट लेकर स्टेशन परिसर में घूमना चाहे तो कम दाम पर आ-जा सकता है।
 

कोरोना संक्रमण दोबारा बढ़ने लगा है। इससे स्टेशन पर बिना वजह की भीड़ कम करने की वजह से यह फैसला अस्थायी तौर पर लिया गया है। सामान्य स्थितियां होते ही प्लेटफार्म का रेट पहले की तरह सस्ता हो जाएगा।
अमित सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें