कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंग दरोगा पुत्र ने साथी के साथ नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। खेत में चारा लेने गई छात्रा के न लौटने पर परिजन रात भर उसकी तलाश करते रहे। सुबह बदहवास हालत में लौटी पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले चालक की 13 साल की बेटी हमीरपुर के एक स्कूल में कक्षा 8 की छात्रा है। वह सोमवार शाम करीब छह बजे गांव के बाहर खेत से चारा लेने गई थी।