फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: उपन्यास, बायोग्राफी और इतिहास की पुस्तकों ने पाठकों को किया आकर्षित

विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज चुन्नीगंज में पुस्तकें देखते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। राजकीय इंटर कॉलेज चुन्नीगंज में चल रहे पुस्तक मेले में पांचवें दिन राजकमल प्रकाशन, सस्ता साहित्य मंडल और राजपाल एंड सन्स जैसे प्रकाशन गृहों के स्टॉल पाठकों से भरे रहे।
विज्ञापन


प्रेमचंद, नागार्जुन, अमृता प्रीतम, श्रीलाल शुक्ल के साथ लोगों को नए लेखकों की कृतियों ने भी आकर्षित किया। कई स्टॉलों पर उपन्यास, बायोग्राफी, इतिहास और समकालीन कविता-संकलनों की बिक्री सबसे अधिक रही।

मेले में साहित्य संगम के पोस्टर का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन अलका मिश्रा ने किया। यहां लेखक भगवंत अनमोल, अंकुर मिश्रा, गोपाल तुलस्यान, पल्लवी गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं कानपुर महिला साहित्यिक मंच की ओर से हुए आयोजन में शहर की कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ. अन्नपूर्णा वाजपेयी, डॉ. जया राजपूत, अर्चना गंगवार, डॉ. राधा शाक्य, सुनीता तिवारी ने अपनी रचनाएं सुनाईं। संचालन चांदनी पांडेय व अध्यक्षता डॉ. सुषमा त्रिपाठी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें