उधर, केडीए के विशेष कार्याधिकारी अवनीश सिंह ने बताया कि निर्माण के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। इस इमारत में काबिज लोगों से इसके स्वामित्व, नक्शे आदि की जानकारी 15 दिन में मांगी गई है। नोटिस के जवाब में दाखिल होने वाले दस्तावेजों की जांच कराई जाएगी। यदि दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए, तब भी नियमानुसार जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि दो दिन पहले ही केडीए अफसरों ने छोटे मियां का हाता में बनी दावत-ए-इस्लामी की पांच मंजिला इमारत की जांच की थी। उन्होंने दावत-ए-इस्लामी के सेंटर में मौजूद लोगों से बिल्डिंग का नक्शा मांगा, तो वह नहीं दिखा सके। मौके पर काबिज लोगों को चेतावनी दी गई कि यदि उन्होंने एक-दो दिन में नक्शा नहीं दिया, तो नोटिस देकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अवैध निर्माण सील करने से लेकर ध्वस्तीकरण तक हो सकता है।