फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलट ओपीडी इंडोर में आम रोगियों को नहीं मिलेंगी दवा, वार्ड 50 को नए सिरे से सौ वार्ड का बनाया जाएगा

Fri, 02 Aug 2019 03:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर के हैलट अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कानपुर में हैलट अस्पताल के ओपीडी और वार्डों में भर्ती होने वाले आम रोगियों को अब दवाएं नहीं मिलेंगी। सिर्फ बीपीएल रोगियों को दवाएं दी जाएंगी। आम रोगियों को अब जन औषधि केंद्र से दवाएं खरीदनी पड़ेंगी। इसके अलावा इमरजेंसी और आईसीयू में भर्ती होने वाले रोगियों के लिए दवाओं के साथ जांचों की सुविधा निशुल्क रहेगी।
विज्ञापन


फ्री सीटी और एमआरआई की सुविधा सिर्फ गरीब मरीजों को मिलेगी। गुरुवार को लखनऊ में शासन में हुई बैठक में निर्देश दिए गए कि अब हैलट और मेडिकल कालेज में मल्टी स्टोरी भवन बनेंगे। इसके साथ हरियाली बढ़ाई जाएगी। इससे अस्पतालों का लुक बदलेगा।

शासन की बैठक से लौटीं मेडिकल कालेज की प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी ने बताया कि रोगियों की संख्या अधिक बढ़ जाने के कारण दवाओं का बजट कम पड़ रहा है। इससे यह व्यवस्था की जा रही है। कालेज और अस्पतालों का अब नए सिरे से मास्टर प्लान तैयार होगा। वार्ड 50 का नए सिरे से निर्माण कराकर इसे सौ बेड का किया जाएगा।
विज्ञापन


रेजीडेंट डाक्टरों के लिए मैरीड हॉस्टिल अब सौ कमरों का बनाया जाएगा। अभी यह 30 कमरों का है। उन्होंने बताया कि ओपीडी रिसेप्शन ब्लाक का उद्घाटन इसी महीने में किया जाएगा। मेट्रो के दायरे में आ रहे रिसेप्शन ब्लाक के संबंध में प्राचार्य ने बताया कि शासन ने मेट्रो के एलाइमेंट में  बदलाव के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें