फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कैशलेस इलाज की मांग पर शिक्षणेत्तर कर्मियों ने निकाला पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने मंगलवार को कैशलेस चिकित्सा सुविधा समेत विभिन्न मांगों को लेकर पैदल मार्च निकाला। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री और माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर शासनादेश जारी करने की मांग की। यह प्रदर्शन माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर हुआ।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री शिव बहादुर यादव के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी और सदस्य कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज के सामने एकत्र हुए। यहां से कर्मियों ने पैदल मार्च करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। कहा कि माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब तक कैशलेस चिकित्सा का लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसा नहीं हुआ तो अगले चरण में और व्यापक आंदोलन होगा। रितेश सचान, जितेंद्र बाल्मीकि, पंकज कुमार वर्मा, उमेश चंद्र, मुरलीधर त्रिपाठी, बाबूलाल कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें