फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शिक्षिका के घर चोरी करने गिरफ्तार, सराफ भी हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शिक्षिका के घर से नौ लाख की चोरी का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया है। पुलिस ने बर्रा नई बस्ती निवासी जितेंद्र गुप्ता उर्फ प्रिंस को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही चोरी के जेवर खरीदने के आरोप में सराफ बर्रा पांच निवासी कुलदीप वर्मा को गिरफ्तार कर माल बरामद किया है।
विज्ञापन

डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि चार जुलाई की दोपहर गोविंदनगर थाना क्षेत्र के रतनलाल निवासी शिक्षिका अर्चना भट्ट फूलबाग स्थित स्पास्टिक सेंटर में थीं। घर पर कोई नहीं था। इसी दाैरान घर में चोरी हो गई थी। दोपहर करीब ढाई बजे बटा शौर्य घर लौटा तो कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लाॅकर तोड़कर 40 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर समेत करीब नौ लाख रुपये की चोरी बताई गई थी। चोरों ने भगवान का दानपात्र और फ्रिज में रखे दो दूध के पैकेट तक नहीं छोड़े थे।
जानकारी पर पुलिस की टीमों ने करीब 100 से अधिक सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली तो एक संदिग्ध पाॅलिथीन में कुछ ले जाते दिखा। इसके बाद चोर को पकड़ लिया गया उसने अपना नाम जितेंद्र उर्फ प्रिंस ने बताया कि चोरी के कुछ जेवर उसने सराफ को बेचे हैं। इस पर पुलिस ने सराफ को भी पकड़ लिया। दोनों की निशानदेही पर 4,716 रुपये व जेवर बरामद कर लिए। डीसीपी ने बताया कि जितेंद्र पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें