गंगा में डूबने की प्रमुख घटनाएं
- 23 अप्रैल 2022- विसर्जन यात्रा के दौरान केसरीपुर्वा निवासी दो किशोर डूबे
- 08 जुलाई 2022- अंतिम संस्कार के बाद गंगा नहाते समय बौद्धनगर निवासी पप्पू की डूबने से मौत।
- 05 जुलाई 2021 महादेवी गंगा घाट पर नहाते समय ठठिया के चौहानपुर्वा निवासी गोलू की हुई थी मौत।
- 14 अक्तूबर 2021- मैनपुरी के मोहल्ला अग्रवाल नगर निवासी सौरभ की पत्नी पूजा और साली की महादेवी घाट में डूबने से हुई मौत।
गंगा नदी में नहीं होगा मूर्ति विसर्जन
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि गंगा समेत जिले की अन्य नदियों में मूर्तियों को विसर्जित नहीं किया जाएगा। प्रशासन की ओर से शहर के अलियापुर में मूर्तियों के भू विसर्जन की व्यवस्था की गई है। कोई भी आयोजक मूर्तियों का गंगा नदी में विसर्जन नहीं करेगा।