फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर उतारने की नहीं मिली अनुमति, अधूरी रह गई दूल्हा-दुल्हन की हसरत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। जिला प्रशासन द्वारा सिजवाहा गांव में विदाई के लिए हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति न दिए जाने से दूल्हा-दुल्हन की हसरत अधूरी रह गई। बाद में पिता को चार पहिया वाहन से बेटी की विदाई करना पड़ी।
विज्ञापन

सिजवाहा निवासी मुन्ना राजपूत ने अपनी पुत्री सोनम की शादी झांसी जिले के जखो गांव निवासी महिपाल सिंह के पुत्र पंकज के साथ तय की थी। 20 जून को बरात आनी थी। सोमवार को दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से होनी थी। हेलीकॉप्टर बबीना के विधायक को लेकर आना था।
शादी से पूर्व दुल्हन ने हेलीकॉप्टर से विदाई कराने की इच्छा जताई थी। जिसकी जानकारी बबीना विधायक राजीव सिंह को होने पर उन्होंने झांसी जिला प्रशासन से इसकी अनुमति ले ली थी लेकिन महोबा जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति नहीं दी। जिसके चलते लड़की के पिता को अपनी पुत्री की विदा चार पहिया वाहन से करनी पड़ी। जिससे दूल्हा-दुल्हन की हसरत अधूरी रह गई।
विज्ञापन

एसडीएम सदर मोहम्द अवेस ने बताया कि हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति मांगी गई थी। हाईटेंशन लाइन, पेड़ आदि प्रमुख कारण है। पीडब्यूडी ने भी आपत्ति जताई थी। जिसके चलते अनुमति नहीं दी गई।
श्रीनगर थाना प्रभारी संजय शर्मा कहना है कि थाने में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं आई थी। लड़की के पिता ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अनुमति न मिलने से हेलीकॉप्टर नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें