Fatehpur News: जिले के पेट्रोल पंपों पर एक ही हेलमेट को कई ग्राहकों को पहनाकर नियमों का पालन करवाया जा रहा है। पेट्रोल भरने के बाद फिर से हेलमेट ले लिया जाता है और दूसरे ग्राहक को दिया जाता है।
फतेहपुर जिले में 26 जनवरी से नो हेलमेट, नो फ्यूल रणनीति लागू की गई थी। शासन के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह निर्देश जारी किया गया। इसके बावजदू जिले में इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के ही बाइक सवारों को पेट्रोल लेते देखा गया।
विज्ञापन
यही नहीं कई पेट्रोल पंपों पर एक ही हेलमेट को कई ग्राहकों को हनाकर नियमों का पालन करवाया जा रहा है। पेट्रोल भरने के बाद फिर से हेलमेट ले लिया जाता है और दूसरे ग्राहक को दिया जाता है। कुछ पेट्रोल पंपों पर कोई बैनर पोस्टर भी नहीं लगा दिखाई दिया।