अमर उजाला ब्यूरो
डेरापुर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद श्याम बाबू के गांव रैगवां में शनिवार को कोरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष खेमचंद्र ने शहीद की पत्नी को आर्थिक सहयोग प्रदान कर परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धाजंलि अर्पित की। त्रियम रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर अमर सिंह, शरद रंजन सिंह व पंकज शुक्ला ने रैंगवां पहुंचकर श्यामबाबू के परिवार को ढांढस बंधाया। कंपनी अधिकारियों ने पत्नी को आवासीय योजना गंगा कुंज स्थित कटरी ख्योरा कानपुर नगर में 100 वर्ग गज का प्लाट के कागज दिए। शहीद की अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धाजंलि भी दी।
परिजनों ने बताया कि एक अखबार की ओर से भी एक लाख रुपया प्रदान किया गया है। पिता से बताया कि जानकारी कि राज्य सरकार की ओर से अब तक कोई आर्थिक सहयोग नहीं मिला है। बताया कि केंद्र सरकार की ओर से खाते में आठ व रूबी के खाते में 15 लाख पचास हजार रुपये आए हैं।
शहीद की अंत्येष्टि स्थल पर रविवार को वृहद शोक सभा का आयोजन परिवारीजनों द्वारा किया जा रहा है। शहीद के छोटे भाई कमलेश ने बताया कि अन्त्येष्टि स्थल पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सूचना सरकारी कार्यालयों, जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्रीय लोंगो को दी गई हैं। रविवार को शांति पाठ व शोक सभा आयोजित होगी।
शहीद की पत्नी को दिया कानपुर में प्लाट
रियल स्टेट कंपनी ने सौंपे कब्जे के कागजात
फोटो संख्या 23एकेबीपी19- अंत्येष्टि स्थल पर शहीद को श्रद्धाजंलि देते कोरी समाज के पदाधिकारी।