फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: निखिल के शतक से नॉर्थ जोन की ईस्ट जोन पर 111 रन की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बीसीसीआई की विज्जी ट्रॉफी में गुरुवार को नॉर्थ जोन ने ईस्ट जोन को 111 रन से पराजित कर चार अंक हासिल किए। नॉर्थ जोन की जीत में निखिल ने शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम की जीत की नींव रखी।
विज्ञापन

गोवा क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए मुकाबले में ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नॉर्थ जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 283 रन बनाए। टीम की ओर से निखिल ने 94 गेंदों में 17 चौकों और छह छक्कों की मदद से 130 रन की शानदार पारी खेली। राहुल चौधरी ने 45 और आई हसन ने 32 रन का योगदान दिया। ईस्ट जोन की ओर से विश्वजीत महापात्रा ने पांच विकेट झटके, जबकि आशुतोष यादव ने तीन और आदर्श राज ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईस्ट जोन की टीम 35.2 ओवर में 172 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से शशांक ने 39, अभयदय सिंह ने 31, बिनायक ने 29 और सार्थक ने 26 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। नॉर्थ जोन की तरफ से निखिल, माज अहमद, सक्षम और राहुल चौधरी ने दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें