फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वसूली के मामले में रैन बसेरा संचालक संस्थान ब्लैक लिस्टेड

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सुतरखाना में रेलवे स्टेशन के पास स्थित रैन बसेरे में जरूरतमंदों से अवैध वसूली के मामले में नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर नगर आयुक्त ने रैन बसेरा संचालित करने वाली संस्था उन्नति विकास सेवा संस्थान को ब्लैकलिस्ट करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने मंगलवार रात सुतरखाना में रेलवे स्टेशन के पास स्थित 14 बेड और उससे कुछ आगे घंटाघर की तरफ जाने पर 50 बेड के रैन बसेरों में व्यवस्थाओं को देखा था। दोनों जगह पर मौजूद लोगों ने रैन बसेरे में रुकने पर प्रति रात के हिसाब से 40 रुपये लेने के आरोप लगाए थे। वहीं रैन बसेरा के बाहर सो रहे रिक्शा चालक ने रुपये नहीं होने से बाहर सोने की बात कही थी। 17 दिसंबर के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने इसकी जांच जोन-1 के जोनल अभियंता आरके तिवारी को सौंपी। जांच में वसूली की बात सत्य निकली तो नगर आयुक्त ने संस्था को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए। वहीं नगर आयुक्त ने सभी अपर नगर आयुक्तों को शेल्टर होम, रैन बसेरों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा है। सभी जगह नगर निगम कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अब अपर नगर आयुक्त जगदीश यादव जोन-4, 5, अनूप कुमार वाजपेयी जोन-3, 5 और संतोष यादव जोन-1 व दो के शेल्टर होम का निरीक्षण करेंगे। नगर निगम सीमा अंतर्गत 31 शेल्टर होम, रैन बसेरे संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें