फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: परिवार से अलग रह रहे राजमिस्त्री ने फंदा लगा दी जान

Thu, 18 Dec 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। थाना क्षेत्र के करचल में परिवार से अलग रह रहे राजमिस्त्री ने मानसिक तनाव में आकर घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

रनियां के करचल निवासी शिवाकांत उर्फ छोटे बउवा (35) राजमिस्त्री थे। बुधवार सुबह उनका शव गमछे से फंदे पर लटका मिला। भाई रमाकांत ने बताया कि शिवाकांत गांव में काम कर रहा था। मंगलवार को काम से लौटने के बाद खाना खाकर सो गया। सुबह जब वह काम पर नहीं पहुंचा तो मकान का निर्माण करा रहा व्यक्ति उसके घर पहुंचा। दरवाजा खोलने पर देखा तो शिवाकांत का शव छप्पर में लगे बांस में गमछे के फंदे से लटक रहा था।
भाई ने बताया कि शादी के कुछ सालों बाद से ही उनका पत्नी से मनमुटाव हो गया था। शिवकांत की पत्नी कुंती, बच्चे सचिन, अंजली, कोमल व सोना रनियां में एक किराये के मकान में रह रहे हैं। भाई करचल में अकेला रहता था। रमाकांत ने पुलिस को बताया कि भाई कुछ दिन से इसी बात को लेकर तनाव में चल रहा था। इधर अनहोनी की जानकारी पर पहुंची पत्नी और बच्चे रोते-बिलखते रहे। थानाध्यक्ष शिवनारायण सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें