फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरियन ठग का पंजाब कनेक्शन: पुलिस से रहती थी सांठगांठ, क्राइम ब्रांच की जांच में बड़ा खुलासा

Wed, 04 Aug 2021 10:55 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

दिल्ली के साउथ एक्स में क्राइम ब्रांच ने मोसिस की साथी मिंडी और जैसिका की तलाश में छापेमारी की लेकिन वह नहीं मिलीं। क्राइम ब्रांच ने कुछ दिन पहले ओकुवारिमा मोसिस को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में नाइजीरियन ठग ओकुवारिमा मोसिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल साइट्स पर लोगों को फंसाकर साइबर ठगी करने वाले नाइजीरियन ओकुवारिमा मोसिस का पंजाब कनेक्शन मिला है। वहां पर भी उसके गिरोह से जुड़े लोग हैं। जो इसी तरह की ठगी को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन


वहां की स्थानीय पुलिस से भी नाइजीरियन की सांठगांठ रहती थी। ये खुलासा आरोपी के व्हाट्सएप ग्रुप से हुआ है। वहीं दिल्ली के साउथ एक्स में क्राइम ब्रांच ने मोसिस की साथी मिंडी और जैसिका की तलाश में छापेमारी की लेकिन वह नहीं मिलीं। 

क्राइम ब्रांच ने कुछ दिन पहले ओकुवारिमा मोसिस को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसका मोबाइल क्राइम ब्रांच ने कब्जे में ले लिया था। व्हाट्सएप के तीन ग्रुपों में एक ग्रुप में सभी नाजीरियन जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


दूसरे ग्रुप में भारत में रह रहे नाजीरियन हैं और तीसरे ग्रुप में धर्म स्थल के लोग जुड़े हैं। जब इन ग्रुपों को खंगाला गया तो पता चला कि मोसिस के कई नाइजरियन साथी पंजाब में भी हैं। जो इसी तरह से लाखों रुपये की ठगी को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन

एक ग्रुप में पंजाब पुलिस के लोग भी जुड़े हुए हैं। जब भी पुलिस पर कोई कार्रवाई का दबाव पड़ता है तो इसी ग्रुप के माध्यम से संपर्क कर एक दो नाइजीरियन पर कार्रवाई कर वापस उनके देश भेज देते हैं। यानी कि पुलिस को इन सभी के बारे में पूरी जानकारी है।

क्राइम ब्रांच ने मोसिस के साथियों की तलाश शुरू कर दी है। पंजाब पुलिस से संपर्क किया है। इसके अलावा यूपी के एक दो शहरों में उसके साथियों के होने की जानकारी मिली है। जल्द एक दो की गिरफ्तारी हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें