एटीएस ने लखनऊ में अलकायदा समर्थित आतंकी संगठन से जुड़े आतंकियों की गिरफ्तारी की थी। जिसमें खुलासा हुआ था कि आतंकियों ने कानपुर से असलहा-कारतूस व चाकू खरीदे थे।
एनआईए की जांच टीम मंगलवार को कानपुर पहुंची। शहर के कई इलाकों में जाकर तफ्तीश की। कुछ संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई और फिर लौट गई। लखनऊ में पकड़े गए आतंकियों के साथ कानपुर कनेक्शन एनआईए की टीम ने तलाशना शुरू किया है।
विज्ञापन
एक संदिग्ध युवक काफी समय से फरार है। उसकी भी तलाश शुरू हो गई है। वहीं एक दो महिलाओं के बारे में भी संदिग्धता बताई जा रही है। हालांकि एनआईए के संबंध में किसी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।
एटीएस ने लखनऊ में अलकायदा समर्थित आतंकी संगठन से जुड़े आतंकियों की गिरफ्तारी की थी। जिसमें खुलासा हुआ था कि आतंकियों ने कानपुर से असलहा-कारतूस व चाकू खरीदे थे। शुरुआत में एटीएस ने मामले की तफ्तीश शुरू की थी।
विज्ञापन
इस बीच ये केस एनआईए को ट्रांसफर हो गया था। अब एनआईए इसकी पड़ताल कर रही है। सूत्रों के मुताबिक एनआईए के एक टीम मंगलवार को कानपुर आई। मछरिया, आवास विकास व चमनगंज इलाके में टीम गई। कुछ लोगों से पूछताछ की।
करीब तीन से चार घंटे तक टीम यहां पर रही। सूत्रों के मुताबिक अफाक नाम का एक शख्स फरार है। जिसकी तलाश एनआईए कर रही है। आशंका है कि उसी के जरिये यहां असलहा खरीदा गया। फिलहाल एनआईए या अन्य किसी एजेंसी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।