फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसआईएस मॉड्यूलः इस शहर में तलाशा जा रहा है सोहेल का आतंकी कनेक्शन, कॉल डिटेल से मिले ये सबूत

Thu, 27 Dec 2018 11:10 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
अमरोहा निवासी आईएसआईएस के मॉड्यूल मुफ्ती सोहेल का कानपुर शहर से आतंकी कनेक्शन तलाशा जा रहा है। एनआईए और दिल्ली पुलिस टीम ने गुपचुप तरीके से यहां डेरा डाल दिया है। टीम ने लेदर कारोबार से जुड़े कुछ लोगों से गुप्त स्थान पर पूछताछ भी की। 
विज्ञापन


एनआईए ने माड्यूल से जुड़े लोगों को दबोचने के लिए बुधवार को यूपी और दिल्ली में 17 जगह पर छापेमारी की थी। 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें अमरोहा निवासी मास्टर माइंड मुफ्ती सोहेल को दिल्ली के जफराबाद से दबोचा था। सोहेल वहां एक मदरसे में पढ़ता है।
विज्ञापन

सोहेल दिखावे के तौर पर लेदर जैकेट का व्यापार शुरू करना चाहता था

सूत्रों के मुताबिक छानबीन में अफसरों को पता चला है कि सोहेल दिखावे के तौर पर लेदर जैकेट का व्यापार शुरू करना चाहता था। इसके चलते वह कई बार शहर आया था। यहां उसकी लेदर कारोबार से जुड़े कुछ लोगों से बातचीत भी हुई थी। सोहेल के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली तो शहर के कुछ लेदर व्यापारियों से बातचीत के सबूत भी मिले हैं। इसी आधार पर एनआईए व दिल्ली पुलिस की एक टीम गुरुवार को शहर आई।

सूत्रों के मुताबिक टीम ने उन लोगों से पूछताछ की, जिनके मोबाइल नंबर सोहेल के मोबाइल की कॉल डिटेल में मिले हैं। एनआईए और दिल्ली पुलिस की टीम यह भी खंगालने की कोशिश कर रही है कि कहीं सोहेल को शहर के टेरर फंडिंग तो नहीं होती थी। एसपी पूर्वी राजकुमार का कहना है कि  किसी टीम के शहर आने की जानकारी उन्हें नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें