पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए हयात व उसके तीन अन्य साथियों को बर्रा थाने में रखा गया है। वहीं पर उनसे पूछताछ की जा रही है। रविवार को निजाम कुरैशी का इन चारों से सामना कराया गया।
निजाम कुरैशी भी शातिर किस्म का है। उसके कई वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। यह वीडियो व फोटो कानपुर हिंसा वाले दिन के हैं। बवाल के बाद वह पुलिस अधिकारियों के साथ घूमता रहा। माहौल शांत कराने का नाटक करता रहा। निजाम को जब लगा कि पुलिस को आभास हो गया है कि वह हयात के साथ मिला हुआ है, तो वहां से भाग गया था।
विज्ञापन
आरोपियों का आमना सामना
पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए हयात व उसके तीन अन्य साथियों को बर्रा थाने में रखा गया है। वहीं पर उनसे पूछताछ की जा रही है। रविवार को निजाम कुरैशी का इन चारों से सामना कराया गया। सभी से एकसाथ पूछताछ की गई। इसके पहले अलग-अलग पूछताछ की गई थी। इसके बाद निजाम को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे उसे जेल भेजा गया।