फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिंदी धमाका: डायरी में दर्ज चार कश्मीरी युवकों का सत्यापन करेगी एटीएस

Sun, 24 Feb 2019 03:08 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस के जनरल कोच के टॉयलेट में धमाका होने के बाद मौके से मिली डायरी में जिन कश्मीरी युवकों केनाम लिखे हैं, एटीएस उनका सत्यापन करवाएगी। एटीएस को आशंका है कि जिस तरह डायरी में दर्ज मक्कड़पुरवा (शिवराजपुर) के चार लोगों के नाम व पता सही पाए गए हैं, ऐसे में शायद अन्य नाम भी सही हों। इसलिए इस बिंदु पर भी जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन


डायरी में असरफ, फिरोज अकरम और सुलेमान का नाम लिखा था। इसमें असरफ व फिरोज का पता पुलवामा, अकरम व सुलेमान का रजौरी लिखा है। एटीएस के मुताबिक इस पते का सत्यापन कर जानकारी ली जाएगी कि क्या इस नाम के युवक  वहां रहते हैं या नहीं। अगर वे डायरी में दर्ज पते पर मिलते हैं तो उनसे विस्फोट के बारे में पूछताछ की जाएगी। एटीएस का कहना है कि कश्मीरी युवकों का शहर आना और मीटिंग करना कई सवाल खड़े करता है। एसटीएस केमुताबिक कश्मीरियों के नाम के साथ मक्कड़पुरवा निवासी गिन्ना, अमर सिंह व रंजीत गिहार का नाम भी डायरी में लिखा था। ये सभी इसी गांव के हैं और पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

कॉल डिटेल भी खंगाल रही एटीएस
पुलिस ने पकड़े गए सभी युवकों की कॉल डिटेल निकलवाई है। एटीएस भी इनकी सीडीआर की पड़ताल कर रही है। सूत्रों के मुताबिक कुछ नंबर चिह्नित किए गए हैं। उनको खंगाला जा रहा है। अगर किसी तरह के तार किसी संदिग्ध व्यक्ति से जुड़ते हैं तो एटीएस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें