कांग्रेसी घर-घर जाकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के झूठे वादों और नाकामी की बात लोगों को बताएंगे। साथ ही बीते 60 वर्षों की कांग्रेस की सरकारों ने देश के लिए कितना योगदान दिया है, इसको भी समझाएंगे। बृहस्पतिवार को कानपुर शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री का अध्यक्षता में हवेली रेस्टोरेंट में आयोजित पहले संभागीय सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं ने यह संकल्प लिया।